फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने के दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। जनपद के सभी तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 269 फरियादियों ने फरियाद किया। जहां कुल 23 फरियादियों के समस्याओं का समाधान हो पाया। जनपद के आला अधिकारियों संग चकिया तहसील में सभागार में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल फरियाद सुनी वहीं अन्य तहसीलों समस्याएं सुनीं गईं।
चकिया में 64 प्रार्थना पत्र आए और इसमें से 4 का मौके पर निस्तारण हुआ।डीएम को अखिल भारतीय किसान सभा के नेता लालंचद सिंह व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने सहकारी समितियों पर उर्वरक न होने का प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने कृषि उप निदेशक डा. विजय सिंह को उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। वहीं सहकारी समिति चकिया व पीसीएफ के पूर्व क्रय केन्द्रो को बंद करने की शिकायत पर क्रय केन्द्रों को खोलने के निर्देश दिये। वहीं सरकारी जमीनों,ताल, पोखरों पर से अतिक्रमण हटाने फरमान जारी किया।बड़ौरा गांव के तालाब के पर आबाद लोगों को हटाने के प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव को हर हाल में अतिक्रमण हटाने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को
विज्ञापन

प्रार्थना पत्रो के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, पीडी पद्मकान्त शुक्ला, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, ताराशंकर यादव, बृजेश पांडेय, अशोक कुमार मिश्र, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में एसडीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 35 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें मात्र तीन का ही निस्तारण हुआ। वहीं पीडीडीयू नगर के नियामताबाद तहसील सभागार में एसडीएम आनंद वर्धन ने फरियाद सुनी। इस दौरान 67 प्रार्थना पत्र पड़े, इसमें 11 का मौके पर ही निस्तारण हुआ। तहसीलदार लालता प्रसाद,राजन राय, नीलम पांडेय, शैलेन्द्र सिंह,राकेश सिंह,अभय कुमार आदि उपस्थित थे। सकलडीहा के तहसील सभागार में एसडीएम आशीष कुमार के नेतृत्व में सम्पूर्ण में कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें 3 का निस्तारण हो पाया। इस दौरान तहसीलदार नुपूर सिंह, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, अमित त्रिपाठी, गुलाब सोनकर, सुरेंद्र बहादूर सिंह, प्रशांत कुमार, कोतवाल संतोष कुमार राय उपस्थित थे। नौगढ़ में एसडीएम आनंद कुमार व एएसपी नक्सल वीरेंद्र यादव की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में कुल 35 प्रार्थना पत्रों में तीन का ही निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें