नईबाजार। कस्बा स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ओर से विश्वकर्मा शिल्पकार स्वाभिमान भागीदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज शोषण का शिकार है। मौजूदा सरकार में विश्वकर्मा समाज के लोग उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। थानों में एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी दल सामाजिक न्याय भागीदारी और अधिकार दिलाने के प्रति गंभीर नहीं है। अधिवक्ता गौरी शंकर शर्मा ने कहा गुलामी छोड़कर स्वतंत्र भागीदारी और स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए संगठित हों। इससे पहले भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पगड़ी एवं चांदी का मुकुट पहनाकर तथा तलवार और हथौड़ा भेंट किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान राधेश्याम विश्वकर्मा एवं संचालन जिला अध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर दीनदयाल विश्वकर्मा, लाल विश्वकर्मा, डॉक्टर प्रमोद विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, मीना, भैरव, रमेश, भरत लाल, रामकिशुन, मृत्युंजय मौजूद रहे। वहीं सम्मेलन में आए माटीगांव के लंगड़ विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के अध्यक्ष ही विश्वकर्मा लिखने से कतरा रहे हैं। इस पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई।