फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कंदवा। क्षेत्र स्थित कोरमी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के जर्जर संपर्क मार्ग पर कराए गए अधूरे मरम्मत कार्य को पूर्ण कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चेताया कि मार्ग का मरम्मत कार्य पूरा नहीं कराए जाने पर वे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम लगा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व ही आधे मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया गया है। निर्माण के एक सप्ताह बाद ही सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। बताया कि गांव को सैयदराजा-जमानिया मार्ग से जोड़ने के लिए विभाग द्वारा करीब 10 वर्ष पूर्व पांच सौ मीटर लंबे मार्ग का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में मार्ग जर्जर हो गया है। एक सप्ताह पूर्व विभाग द्वारा मार्ग पर जगह जगह बने गड्ढ़ों में से कुछ को भर दिया गया और कुछ को छोड़कर ठेकेदार गायब हो गया है। सही ढंग से कार्य न होने के चलते पाटे गए गड्ढों से भी गिट्टियां उखड़ कर सड़क पर बिखर रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क बनवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में उदय नारायण राय, मोनू राय, रविकांत राय, सत्येंद्र, तुल्ला बिंद, रामबिहारी, दिलीप बिंद, जमुनादेवी, राहुल, छन्नू, राजेश, इंदल, शिवमूरत, पिन्टू, प्रभु, राजनाराय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें