फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से हो रही प्लाटिंग और बन रही कालोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगरीय क्षेत्र के बाहर और हाईवे किनारे धड़ल्ले से प्लाटिंग और कॉलोनियों का निर्माण कराया जा रहा है। डेवलपर्स किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर वीडीए की मिलीभगत से वहां बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का सब्जबाग दिखाकर उसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। जहां प्लाटिंग की जा रही हैभन और कॉलोनियां विकसित की जा रही है वहां का न तो नक्शा पास है और न ही वीडीए से एप्रुवल है। वीडीए प्रशासन की उदासीनता से नगर क्षेत्र सहित हाईवे किनारे धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं।
वाराणसी विकास प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र की सीमा मोहनसराय से अलीनगर तक है। चंदौली में टेंगरामोड से अलीनगर तक एनएच-दो पर हाईवे किनारे डेवलपर्स किसानों से सस्ती जमीनें लेकर उन्हें महंगे दामों पर बेच रहे हैं। वहां न तो बिजली, पानी, सड़क की सुविधाएं है और न ही बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। इससे जमीन खरीदने वालों को तो चूना लग ही रहा है। वीडीए से नक्शा पास नहीं कराने के कारण विभाग को भारी राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसके बाद भी वीडीए चुप्पी साधे हुए है। वर्ष 2016 के अंत में तत्कालीन वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने इसके खिलाफ अभियान भी चलाया था। कई डेवलपर्स के अस्थायी कार्यालय तोड़ दिए गए थे और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद से वीडीए ने अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। तब से लेेकर अब तक फिर बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां को बसाया जा रहा है। मगर इस पर वीडीए की नजर नहीं है। पड़ाव से चंदासी के बीच अवैध कालोनियां धड़ल्ले से बन रही । इसी तरह पराहपुर, पथरा महमूदपुर, इस्लामपुर, परशुराम, भोगवारे, पटपरा क्षेत्र में बिना नक्से और एप्रुवल की कालोनियां बनाई जा रही है मगर वीडीए के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे किनारे और नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना एप्रुवल एवं ले आउट के बन रहे मकानों एवं कॉलोनियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी। - आरके गुप्ता, एक्सईएन वीडीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें