सान संघ की बैठक ब्लाक अध्यक्ष भोला सिंह यादव के हिरामनपुर गांव में हुई। इसमें उन बिंदुओं पर भी चर्चा हुई जो किसानोें के प्रतिनिधि मंडल ने वाराणसी में प्रमुख सचिव से बताया था। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र में बनाए गये निर्वाचन कार्यालय को हटाने की मांग प्रशासन से की गई।
जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि तीन नवंबर को वाराणसी में मंडलीय बैठक में जिले के किसानों का प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव कृषि से मिला था और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था। संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रमुख सचिव से मूसाखांड बांध के कमजोर हो चुके गेटों की मरम्मत करवाने की मांग की गई। मूसाखांड बांध का निर्माण 1956 में कराया गया था। मरम्मत न होने से उसके दस गेट कमजोर हो गये हैं। दबाव न बने इसलिए कम पानी छोड़ा जाता है और उससे जुड़े तमाम किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है।
उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव से कृषि विज्ञान केंद्र के भवन में बनाए गये निर्वाचन कार्यालय को बंद करने की मांग भी की गई। इसी तरह सचिव से धान क्रय केंद्रों को आवश्यकता के अनुसार किसानों की सुविधा को देखते हुए खोलने और सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले किसान को जो ऋण माफी से छूट गए हैं, उनकी ऋण माफी की मांग की गई है। बैठक में जिला मंत्री मनोज सिंह, भोला यादव, तेजू यादव, सहति पाल, नरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, बबलू तिवारी, सुनील सिंह, रमाशंकर चौबे रहे।