फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम में अतुल व शतरंज में विष्णु ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी स्थित उद्देश्य निजी प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रेलवे के वरीय मंडल चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह व रेल यूनियन के नेता अशोक सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ जैनब फातिमा व ज्योति गुप्ता ने सरस्वति वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद संस्था के अन्य छात्र-छात्राओं कृष्णा कुमार, गोलू, वीरबहादुर सिंह, अर्पित खरवार, सौरभ, शुभम श्रीवास्तव, शिखर सिंह बघेल, आदर्श तिवारी, सलमान अर्शी आदि ने गीत, संगीत व नाटक आदि की प्रस्तुति कर समां बांध दिया। खेल प्रतियोगिताओं के कैरम का फाइनल मैच इलेक्ट्रिशियन प्रथम वर्ष के छात्र अतुल कुमार के नाम रहा। उन्होंने इलेक्ट्रिशियन प्रथम वर्ष के आशीष कुमार को पराजित किया। वहीं शतरंज का फाइनल मुकाबला फिटर द्वितीय वर्ष के विष्णु कुमार माथुर ने फिटर प्रथम वर्ष के छात्र सुनील गुप्ता को हरा कर जीता। इसके पूर्व संस्था के प्रबंधक हिमांशु कुमार सिंह व प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडिया ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन साहिल, दीप सिंह व अनूप नाथ चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश जायसवाल, मीनू चौधरी, मुकेश कुमार, विकास कुमार, राजकुमार सिंह, प्रवीण, प्रभाकर शर्मा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें