सकलडीहा। विकास खंड के बरठी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को संकुल प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संकुल के कई परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यामिक विद्यालय शिवपुर प्रथम व धनऊर द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बरठी प्रथम व शिवपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एबीआरसी रामाश्रय उपाध्याय ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होनें कहा कि खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बालक वर्ग के सौ मीटर की दौड़ में विशाल यादव, दो सौ में अभिषेक कुमार, चार सौ में बृजेश यादव व छह सौ मीटर की दौड़ में सत्यम प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के सौ मीटर की दौड़ में अंकिता व दो सौ में लक्ष्मी प्रथम रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ मे अविनाश, सौ मीटर में ऋितिक, दो सौ में महातिम यादव व चार सौ मीटर की दौड में रोहित ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की दौड़ में स्नेहा, शालू प्रथम, काजल यादव व राधा अव्वल रहीं। इसके अलावा प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंचीकूद आदि स्पर्धाएं हुईं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रमौली दीक्षित, प्रशांत, प्रियंका, सूर्यकांत, शैलेंद्र, अनिल, देवेंद्र प्रताप, स्वदेश, पूजा, खुशबू उपस्थित रहे। संचालन रामकरन राम ने किया।