फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फ गवर्मेंट के लिए प्रधानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय प्रधान संघ के सदस्यों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को मुख्यालय पर जुलूस निकाला। इसके बाद सदर तहसील पहुंच एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। चेताया कि 73वें संविधान संसोधन ग्राम पंचायतों को सेल्फ गवर्मेंट नियम लागू नहीं किया गया तो प्रधान संगठन के लोग सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। संगठन के प्रदेश सचिव रामध्वजा सिंह ने कहा कि सरकार 73वें संविधान संसोधन को लागू करने से कतरा रही हैं। जबकि इस नियम को लागू होने के बाद गांवों का समूचित विकास होने की संभावना प्रबल हो जाती है। कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह के शासन काल में इस कानून को लागू करने पर विचार हुआ। लेकिन इसके बा की सरकारों और वर्तमान की सरकार ने इसे लागू नहीं किया। इसके अलावा लोगों ने राज्य वित्त, पंचायतों के अधिकार बढ़ाने, समितियों को पंचायतीराज में विलय करने के लिए पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम आशीष कुमार को सौंपा। इस दौरान प्रभाष सिंह अनुज, बब्बन सिंह, अशोक यादव, जाकीर प्रधान, आशोक सिंह, ओमप्रकाश, पुष्पराज सिंह, रमेश मौर्य, अरविंद पाठक, छोटू सिंह, जनार्दन सिंह, शमशेर प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें