फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर स्थित ओंकारनाथ संगीत संस्थान में शुक्रवार को शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती के चलचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।
विज्ञापन

कुमारी आकांक्षा ने ऐ मालिक तेरे बंदे हम, स्नेहल गुप्ता ने राग जौनपुरी में छोटा ख्याल व भजन तू सांचा साहिब मेरा भजन से माहौल को संगीतमय कर दिया। अग्रीमा ने राग खमाज में छोटा ख्याल व एक भजन मैं गोविंद गुण गाना की प्रस्तुत की। अगली कड़ी में कुमारी श्रेया ने राग आशावरी में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया। अंतिम कलाकार के रूप में तन्वी ने राग देश में छोटा ख्याल व सांवरिया मन भायो रे भजन की प्रस्तुति की। तबले पर अशोक कुमार व हारमोनियम पर श्रुति पांडेय ने संगत की। इस मौके पर सोमनाथ बैनर्जी, अशोक कुमार,परिमल चंद्र उपस्थित रहे। संचालन धर्म प्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें