फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से भरी मैजिक नहर में पलटी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर नगर के नई बस्ती मुहल्ले के पास लतीफशाह पर्यटक स्थल से लौटते समय लेफ्ट कर्मनाशा नहर में रविवार की शाम चार बजे स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं से भरा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे नहर में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई। पानी में डूब रहे एक शिक्षिका और छात्राओं को आस पास के युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाया। घटना में अधिक देर तक पानी में रह जाने से एक शिक्षिका सहित आठ छात्राएं अचेत हो गई। सभी को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
कंदवां थाना के चिरईगांव में स्थित लालमनी देवी जूनियर हाईस्कूल बालिका विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश सिंह दो मैजिक वाहन से विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं और अपने परिवारीजनों सहित 33 लोगों को लेकर राजदरी, देवदरी तथा लतीफशाह पर्यटक स्थल पर घूमने गए थे। घूमने के बाद पूरी टीम चकिया-चंदौली मार्ग से वापस लौट रही थी। नगर के नई बस्ती मुहल्ले में आगे चल रहे एक मैजिक वाहन चालक संजय की लापरवाही से अनियंत्रित होकर नई बस्ती के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर में पलट कर पानी में चली गई। इससे मैजिक में सवार कुछ छात्राएं नहर में जा गिरी तथा कुछ मैजिक के साथ पानी में डूब गई। छात्राओं की चींख-पुकार सुनकर नहर के पुल पर बैठे तथा आस-पास खेतों में काम कर रहे युवकों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी। बारी-बारी से नहर में डूबी छात्राओं और शिक्षिकाओं को पानी से निकाला। मैजिक को भी रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला। दुर्घटना में दो छात्राओं मुस्कान (7) और साक्षी (20) की हालत गंभीर देखकर अचेतावस्था में युवकों ने बाइक की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजवाया। यहां रास्ते में ही दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। मृतक मुस्कान कंदवा थाना के चिरई गांव निवासी प्रभात सिंह की पुत्री है। वह आजाद शिक्षण संस्था चिरईगांव में दूसरी कक्षा की छात्रा। इसी तरह साक्षी चिरईगांव के ही स्कूल के प्रबंधक जय प्रकाश सिंह की पुत्री थी जो मंशा देवी महाविद्यालय बरहनी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल शिक्षिका और छात्राएं
चकिया। अत्यधिक पानी पीने से अचेत खुशी (7), किरन (17), तनू (13), पिंकी (14), नेहा (17), रिशु (15), नेहा प्रजापति (13), शिक्षिका प्रिया पांडेय (26) को एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंच गए। बाद में अस्पताल पहुंचकर दोनों छात्राओं के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें