चंदौली। सदर तहसील परिसर के बाहर नगर पंचायत के द्वारा लगाया गया वाटर कूलर दो सप्ताह से खराब है। शनिवार को सदर एडीएम विकास सिंह ने वाटर कूलर का निरीक्षण किया और ईओ राजेंद्र प्रसाद से कड़ी नाराजगी जताई। चेताया कि मंगलवार तक वाटर कूलर को चालू नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
तहसील में आने वाले लोगों और राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए नगर पंचायत की ओर से तहसील के पूर्वी गेट पर वाटर कूलर लगाया गया है। कभी मोटर जलने तो कभी बिजली आपूर्ति न रहने से वाटर कूलर बंद पड़ा रहता है। शनिवार को लोक अदालत के दौरान अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत सदर एसडीएम से किया। शिकायत पर एसडीएम विकास सिंह ने खराब पड़े कूलर का निरीक्षण करने के बाद ईओ राजेद्र प्रसाद को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि मंगलवार तक कूलर की मरम्मत और चालू नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।