धानापुर (ब्यूरो)। कस्बे में साफ सफाई नहीं होने से बंद पड़ी नालियों के चलते जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बनीं हुई है। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश हैं। सबसे अधिक दयनीय स्थिति थाने के सामने की सड़क की है। सड़क में बने गड्ढों में पानी भरा होने से फरियादियों को थाने तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इरशाद अहमद, रियाज अहमद, रामनिवास यादव, राजाराम का कहना है कि बरसात से पूर्व साफ सफाई नहीं कराई गई इससे थाना चौराहा, थाना परिसर सहित गांव के अन्य स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है।