दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाकपा माओवादी संगठन 26 जून से 2 जुलाई तक दमन विरोध सप्ताह मना रहा है। भाकपा माओवादी संगठन के सदस्यों द्वारा विरोध सप्ताह मनाए जाने की सूचना पर स्थानीय रेल मंडल में रेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ताकि रेल को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जा सके। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि विरोध सप्ताह के मद्देनजर आरपीएफ, खुफिया एजेंसियां व राज्य पुलिस को सतर्क कर दिया गया हैं। मंडल में पड़ने वाले स्टेशनों, ब्रिज, ट्रैकों, रेलवे क्रासिंगों आदि की सुरक्षा व्यवस्था बढा दिया गया है। राजधानी एक्सप्रेस सहित प्रमुख यात्री ट्रेनों के सुरक्षा के लिए पायलेटिंग कराया जा रहा है।