फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रधान रीमा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टाडांकला (ब्यूरो)। चहनियां विकास खंड अंतर्गत मजिदहां गांव की ग्राम प्रधान रीमा सिंह को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये का चेक मिला। प्रधान को पुरस्कार मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। रीमा ने अपने गांव को ओडीएफ कराने के साथ ही महिलाओं से जुड़ी सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गांव में शत-प्रतिशत कराया है। साथ ही पौघरोपड़ केक्षेत्र में भी इनका योगदान उल्लेखनीय है।
विज्ञापन

प्रदेश में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत गांवों को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत गांवों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वेक्षण में टाप आने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है। इसी सर्वेक्षण में क्षेत्र के मजिदहां का चयन किया गया है। इसी तरह दूसरे विकास खंड के बर्थरा की आभा सिंह और सिकरी की अर्चना चौहान भी सर्वेक्षण में पुरस्कार के लिए चयनित हुई। तीनों को लखनऊ में चेक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें