फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए अधिकारी व कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। बिजली विभाग के निजीकरण फरमान से अधिकारियों और कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ने लगा है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिन में तीन बजे के बाद काम करने से इंकार कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने सिर्फ आठ घंटे ही काम करने की बात कही है। वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ मुरादाबाद सहित लखनऊ पांच ड़े शहर का बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिसके विरोध में बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में सकलडीहा विद्युत वितरण तृतीय के अधिकारी और कर्मचारी भी शाम तीन बजे के बाद काम करने से इंकार कर रहें हैं। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि समिति के आह्वान पर सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक ही कार्य किया जाएगा। वहीं गोधना स्थित मंडल कार्यालय पर बिजली कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में धरना दिया। इस मौके पर एक्सईएन आशीष कुमार, सर्वेश पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, रामलाल मेंहदी, एके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें