फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के बकाएदार को राजस्व टीम ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय तहसील क्षेत्र में बकाएदारों के खिलाफ सोमवार को राजस्व टीम ने अभियान चलाकर व्यापार कर के एक करोड़ 12 लाख चार हजार के बकाएदार को जेल भेज दिया। वहीं अन्य से दस लाख 54 हजार 850 रुपयें की वसूली की। टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नीलम तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम सोमवार को महाबलपुर गांव में पहुंची। जहां एक करोड़ 12 लाख चार हजार रुपये व्यापार कर के बकाएदार विनोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद टीम वसूली के लिए चंदासी कोल मंडी में पहुंची। जहां राज कोल एंड कमीशन एजेंट से 5 लाख 24 हजार 864 रुपये, अल्का कोल ट्रेडर्स से एक लाख 82 हजार 730 रुपये की वसूली की गई। इसके बाद मुगलसराय लाठ नंबर दो स्थित आदिशक्ति एसोसिएट से एक लाख 39 हजार 700 रुपये व आरके ट्रेडिंग कंपनी से एक लाख 17 हजार 556 रुपये की वसूली की। वहीं अलीनगर स्थित परमा आटोमोबाइल से 90 हजार की वसूली की। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बाबत तहसीलदार हीरालाल ने बताया कि वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। राजस्व टीम में अखिलेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, रामचन्द्र, सुरेंद्र, नरेंद्र आद िमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें