फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने शुक्रवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज पहुंचकर बोर्ड परीक्षा के बाबत तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक डा.रामचंद्र शुक्ल से सीसी टीवी कैमरा, फर्नीचर और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि छह फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी स्तर से पांच जोनल और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट भी भूमिका में रहेंगे जबकि तहीलदार और खंड विकास अधिकारियों सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को पांच-पांच परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान विशेष रूप से सीसी टीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। जहां मानक के अनुसार कैमरे नहीं लगवाए गए हैं उन केंद्रों पर तत्काल कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी है। ताकि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके। जिले में कुल 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें