फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझाराती बीट में 20 हेक्टेयर वन भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज के अंतर्गत मूसाखांड़ वन ब्लाक संख्या सात मझराती बीट में वनभूमि पर वर्षों से अवैध रूप से काबिज लोगों को मंगलवार को वन, पुलिस एवं प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हटा दिया। अभियान के दौरान 20 हेक्टेयर वन भूमि को खाली कराई गई। इस दौरान पांच कच्चे मकानों और 10 रिहायशी झोपड़ियां जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दी गई साथ ही सुरक्षाखाई का निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन

मझराती बीट में वर्षों से लोगों ने वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस दी गई थी। पूर्व में अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। इस कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमणकारी नही माने। इस पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र शुक्ला, चकिया रेंजर ताराशंकर यादव, चन्द्र्रप्रभा रेंजर रविशंकर शुक्ल, कोतवाल अरविन्द सिंह सिसौदिया सहित पुलिस, महिला पुलिस तथा एक प्लाटून पीएसी को अतिक्रमण हटाने के लिए लगाया गया। अभियान के दौरान वन पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध वनभूमि पर कब्जेदारों द्वारा बोई गई फसल को नष्ट कर दिया गया तथा पांच कच्चे मकानों एवं 10 रिहायशी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया। इस अवसर पर वन दरोगा सीपी तिवारी, टीपी सिंह, तारकेश्वर यादव, रवि सिंह, हरिशंकर तिवारी, वन रक्षक मंदीप गौड़ सहित तमाम पुलिस पीएसी के जवान और महिला कांस्टेबल मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें