फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकेंद्र की मांग को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के संबंधित सारी सुविधा होने के बावजूद डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही के कारण परीक्षा सेंटर दूसरे विद्यालय पर भेज दिया गया। जिसे लेकर अभिभावक सहित छात्राओं में नाराजगी है। गुरुवार को दूसरे दिन भी छात्राओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं आदर्श इंटर कालेज मांटीगांव के छात्राओं का सेंटर चंदौली खुर्द भेजे जाने से छात्राओं ने कालेज के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर प्रशासन के द्वारा छात्राओं की स्वकेंद्र परीक्षा नहीं हुई तो वह परीक्षा का बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन

सकलडीहा इंटर कालेज में विद्युत और जनरेटर, कम्प्यूटर, सीसी कैमरा, बाउंड्री आदि तमाम सुविधा से लैस है। कालेज प्रशासन द्वारा सुविधा के संबंध में डीआईओएस कार्यालय को भी अवगत कराया था। इसके बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की लापरवाही से सैकड़ों छात्राओं का बोर्ड सेंटर बरठी स्थित भारतीय बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में भेज दिया गया है। लेकिन अधिकारियों की चुप्पी के कारण छात्राओं ने दूसरे दिन भी जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं आदर्श इंटर कालेज की छात्राओं ने जिला प्रशासन को चेताया कि स्वकेंद्र परीक्षा की व्यवस्था नही हुई तो छात्रायें परीक्षा का बहिष्कार भी करेंगी। सकलडीहा इंटर कालेज के प्राचार्य डा. एस के लाल और आदर्श इंटर कालेज माटीगांव के प्रचार्य राजन्म यादव ने बताया कि विद्यालय में छात्राओं की कई साल से स्वकेंद्र परीक्षा हो रही थी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें