फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया । उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य ने रविवार को तहसील क्षेत्र में स्थापित 11 धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात धान क्रय केन्द्र बंद मिले, जिसपर उपजिलाधिकारी ने जिला प्रशासन को बंद क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कई किसान संगठनों ने गत दिनों उपजिलाधिकारी से धान क्रय केन्द्र के बंद होने की शिकायत की थी। जिसे ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी ने रविवार को 11 धान क्रय केन्द्रों में क्रय विक्रय सहकारी समिति चकिया, किसान सेवा सहकारी समिति चकिया, किसान सेवा सहकारी समिति खरौझा, यूपी एग्रो सैदूपुर, एनसीएमएल बेलावर, मार्केटिंग शहाबगंज, एनसीएमएल उतरौत, कर्मचारी कल्याण निगम उतरौत, किसान सेवा सहकारी समिति सिकन्दरपुर, साधन सहकारी समिति रामपुर कलां और यूपी एग्रो भुड़कुड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चकिया के दोनों क्रय केन्द्रों सहित खरौझा, सैदूपुर, बेलावर, शहाबगंज और भुड़कुड़ा में स्थापित धान क्रय केन्द्र बंद मिले। इन बंद पड़े क्रय केन्द्रों के प्रभारियो के विरुद्ध लिखित रिपोर्ट उपजिलाधिकारी ने डीएम प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें