फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसेवा सद्भावना पदयात्रा सकलडीहा होते हुए चहनियां पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। लेह से कन्या कुमारी होते हुए अमृतसर तक के लिए निकली गोसवा सद् भाना पदयात्रा अहिंसा रथ दूसरे दिन गुरुवार को भी नगर में भ्रमण की। नगर भ्रमण के बाद यात्रा अलीनगर स्थित गौशाला पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद यात्रा सकलडीहा होते हुए चहनियां के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

रात में प्रवास के बाद गुरुवार की सुबह दस बजे पदयात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। नगर भ्रमण करते हुए अलीनगर स्थित गौशाला पहुंची। यहां गाय माता की आरती कर उन्हें गुड़ ख़िलाया गया। इस यात्रा के आयोजक मुहम्मद फैज खान लेह से पैदल चलकर दीनदयालनगर पहुंचे और गौमाता को सुरक्षित करने के लिए लोगों को संबोधित किया। बताया कि भगवान श्री कृष्ण की लीला में गोवर्धन पर्वत की जो वाक्य कही गयी उसका अर्थ यह है कि गाय माता का गोबर जिस घर मे पर्वत की तरह हमेशा रखा जाएगा, उस वह घर हमेशा धन-धान्य होगा। पूरे विश्व का पूरक भारत है और कि मां गाय माता है, इसलिए हम सबको हर अपने-अपने घर मे गाय माता का पालन-पोषण करना चाहिए। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता और समाज सेवी भारत माता की जय, वंदे मातरम, गाय माता की जय की घोषणा करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर डॉ. इरफान अहमद शम्सी, राणा प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा, राजू इकबाल, आलोक सिंह, विष्णु कांत अग्रवाल, राहुल जायसवाल, अजय जालान, संतोष खरवार, आलोक वरूण, राजेश जायसवाल, नीरज सिंह, बबलू यादव, जैनेन्द्रधर दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें