फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानो ने दिया आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धीना। नरवन क्षेत्र के टेल पर बसे किसानों के धान की फसल पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। इसको लेकर क्षेत्रीय किसानों में सिचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति काफी आक्रोश है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी और कुछ किसान अधिकारियों से मिलकर नहरों में पानी छोड़ने की मांग कर चुके हैं। इस संबंध में मुख्य अभियंता सोन सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12 अक्तूबर तक नवरन क्षेत्र के नहरों में भरपूर पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

किसान नेता कामेश्वर राय ने बताया कि नहर से पानी नदारद है और अधिकारी अपने कार्यालयों में आराम फरमा रहे हैं। बताया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण धान की खड़ी फसल सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। जबकि चन्द्रप्रभा एक्सईएन जेपी वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग की अनियमित आपूर्ति के कारण कैनाल को सुचारु रूप से चलाने में समस्या हो रही है। बताया कि नरवन क्षेत्र को 12 अक्तूबर तक पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। किसान धनंजय सिंह, मोहन राय, रविंद्र सिंह, दरोगा राय, विरेंद्र बिंद, लोरिक यादव, जयप्रकाश यादव ने चेताया कि 12 अक्तूबर तक टेल पर पानी नहीं पहुंचने पर किसान उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें