फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आग से बचाने के चक्कर में पति झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली के नागेपुर गांव में बुधवार को सुबह खाना बनाते समय आग की चपेट में आई पत्नि को बचाने के चक्कर में पति भी गंभीर रुप से झुलस गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे हुए पति- पत्नी को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने अनभिज्ञता जताया।
विज्ञापन

नागेपुर गांव के प्रकाश राजभर (35) साइकिल से घूम कर बर्तन बेचने का काम करता है। बुधवार की सुबह वह बर्तन बेचने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान खाना बना रही पत्नी सीमा की साड़ी में आग लग गई। पत्नी को आग में घिरा देख पति प्रकाश राजभर ने उसे बचाने के लिए प्रयास करने लगा। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। पत्नी के बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। गांव के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर भर्ती कराया। लेकिन पत्नी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल के लिये भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें