मुगलसराय (ब्यूरो)। ह्यूमन राइट सीडब्लूए की चंदौली स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में लखनऊ में हुई जनसुनवाई पर चर्चा की गई और बताया गया कि मानवाधिकार के मुद्दों को हल कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र कमार सिंह ने बताया कि जनसुनवाई में राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि के मद्दे छाए रहे। कहा कि संगठन पीड़ितों की मदद करने में जुटा है और मानवाधिकार का हनन जैसे मुद्दों पर पैनी नजर है। कहा कि मानवाधिकार का हनन करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। इस मौके पर संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई। बैठक में सुनील तिवारी, मृत्युंजय शर्मा, शिवदास सिंह, अंकुर दुबे, झगडू यादव, अनिल यादव, विरेन्द्र सिंह, शंभू मौर्य, शिवम आदि रहे। संचालन मृत्युंजय शर्मा ने की।