फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी ने प्राथमिक विधालय विलासपुर को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबगंज। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में कई तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने गुरुवार को विलासपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने के दौरान कही।
विज्ञापन

केदार नाथ सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा के स्तर में कमी आई है जिसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल को गोद लेकर माडल विद्यालय बनाने का निर्देश दिया है। कहा कि विलासपुर का विद्यालय भी माडल स्कूल बनकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सहित प्रवीण रूंगटा, संजय सिंह, रविंद्र कुमार, धर्मजीत सिंह, पीसी यादव, राणा सिंह, अनिल तिवारी, मनमोहन चौहान, राजेश सिंह, मनोज सिंह, कन्नूलाल, मिथिलेश उपाध्याय, श्याम बिहारी पाल, अजय पांडेय, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें