मुगलसराय। जिले भर में 28 से नौ अगस्त तक चलाए जा रहे वाहनों के विशेेष चेकिंग अभियान में शुक्रवार को चार पहिया वाहनों के सीट बेल्ट पर विशेष नजर रखी गई। दिन भर यातायात विभाग और पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में 971 वाहनों के खिलाफ कार्यवाई की गई जबकि 1 लाख 26 हजार 700 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया।
यातायात प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 77 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाई की गई जबकि 18 हजार 500 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। इसी तरह चंदौली पुलिस की जांच पडताल में 38 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाई की गई जबकि 10 हजार 200 रुपये सम्मन शुल्क वसूला गया। अलीनगर पुलिस ने 2 03 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई और 28 हजार 500 रुपये सम्मन शुल्क, मुगलसराय कोतवाली ने 254 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाई की जबकि 17 हजार 500 रुपये का सम्मन शुल्क, सैयदराजा पुलिस ने 39 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाई की। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार 28 वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जबकि 6600रुपये सम्मन शुल्क वसूले। धानापुर ने 11 वाहनों पर कार्रवाई और 500रुपये सम्मन शुल्क, धीना ने 12 वाहनों पर कार्रवई की। बलुआ पुलिस ने 40 वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 6600रुपये सम्मन शुल्क वसूले। कंदवा ने 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। चकिया पुलिस ने 78 वाहनों से 7900रुपये, बबुरी पुलिस ने 89 वाहनों से 8000रुपये, शहाबगंज ने 63 वाहनों से 13 हजार 800 रुपये सम्मन शुल्क वसूले।