कापी फीड न होने पर निरस्त होगी मान्यता
कापी फीड न होने पर निरस्त होगी मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से सम्बद्ध 43 निजी बीटीसी के कालेज जनपद में संचालित है। रविवार को डायट प्रशासन ने सभी संचालित कालेजों को मान्यता की कापी डायट पर 17 जुलाई तक फीड कराने का निर्देश जारी किया है। फिडिंग न होने पर मान्यता निरस्त करने की चेतवानी दी है।
जनपद में डायट सहित बीटीसी के निजी शिक्षण संस्थानों में कुल 12 सौ सीट पर वर्ष 2015-16 में मान्यता मिली थी। वर्ष 2017-18 में चार हजार सीट पर बीटीसी की मान्यता डायट सहित 43 निजी शिक्षण संस्थानों को मिली है। परीक्षा नियामक प्राधिकरण इलाहाबाद की निर्देश के क्रम में डायट प्रशासन ने सभी निजी शिक्षण संस्थानों को 17 जुलाई तक डायट पर पहुंचकर मान्यता की आन लाइन फीडिंग कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थान के संचालक कार्यलय पहुंचकर आनलाइन फीडिंग करा लें। अन्यथा उनकी मान्यता निरस्त हो जाएगी।