पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान के दिन बुधवार को स्पेशल ट्रेनों को चलाने के लिए कोच की व्यवस्था किए जाने के कारण नंदन- कानन, नेताजी, विक्रमशिला, गरीब रथ सहित अप और डाउनलाइन की 15 ट्रेनें निरस्त रहीं।
बुधवार की शाम साढ़े छह बजे तक डाउनलाइन की नंदन-कानन एक्सप्रेस, आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बनारस-आरा मेमू, नेताजी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मधुपुर वैद्यनाथ धाम सुपरफास्ट, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस निरस्त रही। अपलाइन की ओर जाने वाली इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस, कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल महाकुंभ एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, दानापुर-केसीआर बंगलूरू क्लोन स्पेशल, पुणे-दानापुर सुपरफास्ट, महाबोधि एक्सप्रेस, भावनगर आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस नहीं आई। वहीं डाउनलाइन की ओर जाने वाली योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार- दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 15 घंटे, देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस सवा पांच घंटे लेट रही। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे, विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे, महानंदा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस डेड़, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। अप की ओर जानेवाली दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।