फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज, 20 से अधिक ट्रकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली जिले से सटे विभिन्न जिलों की सीमाओं पर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ बुधवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की। इस दौरान 15 ओवरलोड ट्रकों को सीज किया। वहीं 20 से अधिक ट्रकों का चालान किया। इस दौरान चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही और वाराणसी के एआरटीओ मौजूद रहे। उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) भीमसेन सिंह के नेतृत्व में बुधवार को आरटीओ प्रवर्तन वाराणसी मनोज वर्मा, एआरटीओ चंदौली डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ गाजीपुर धनवीर यादव, एआरटीओ जौनपुर सतेन्द्र सिंह, एआरटीओ मिर्जापुर विजय कुमार, एआरटीओ वाराणसी सुधांशु, एआरटीओ भदोेही रामसिंह की टीम ने एक साथ अंतरजनपदीय अभियान में ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की। बता दें कि ट्रकोंं के एंट्री के नाम पर छह लाख नकद और 90 हजार ऑनलाइन लिए जाने और प्रति ट्रक पांच हजार रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चंदौली परिवहन विभाग के सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें