फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम

Fri, 03 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा गांव के समीप गुरुवार की भोर में करीब चार बजे बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूटने और गिट्टी लदा ट्रक सड़क किराने फंसने से बरुईन गांव से लेकर औैरैया तक करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे चार पहिया के साथ ही दोपहिया वाहन सवारों को भी तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण जाम के चलते मार्ग पर लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया था। 
विज्ञापन

चोपन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला सैयदराजा-जमानियां मार्ग पर कजेंहरा गांव के समीप टूट गया। बगल से निकलने का प्रयास कर रहा गिट्टी लदा ट्रक भी पहले ट्रक के पास सड़क किनारे में मिट्टी में फंस गया। इससे मार्ग पर बरुईन से औरैया तक करीब पंद्रह किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर आएदिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हो चुके हैं। ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे ट्रक जाम का कारण हैं। वहीं क्षतिग्रस्त अमड़ा पुलिया और कार्यदाई संस्था द्वारा मार्ग की मरम्मत के लिए सड़क किनारे गिराई गई गिट्टी भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। सड़क किनारे ट्रकों के खड़ा होने के चलते दूकानदारों की दुकानदारी पर भी असर पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए दुकानदार दो रुपये का सामान पांच रुपये में ट्रक चालकों को बेचते हैं। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत है कि यातायात और खनन विभाग की लापरवाही के चलते मार्ग पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। यातायात विभाग केवल चेकिंग अभियान चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें