फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से लगी आग से 15 बीघे का पुआल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्राम में सोमवार की शाम 33 हजार वोल्ट बिजली की तार से निकली चिंगारी के चलते खेत में रखा 15 बीघे के पुआल में आग लग गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पुआल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्राम में सोमवार की दोपहर तेज हवा के चलने के कारण 33 वोल्ट विद्युत तार के एक दूसरे से संपर्क में आने के कारण चिंगारी निकलने लगी। इस दौरान चिंगारी उमाशंकर बियार के खेत में रखे 15 बीघे पुआल पर जा रही। जिससे पुआल धू-धू करके जलने लगा। पुआल को जलता देख आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पुआल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पुआल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें