फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आरोग्य मेले में 1462 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1462 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

आरोग्य मेले का शुभारंभ डाॅ. युगल किशोर राय ने किया। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा 194 गैस्ट्रो के मरीज आए। वहीं 40 लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला गांव के गरीब मरीजों के लिए वरदान है। आरोग्य मेले में जांच के साथ ही दवाएं भी मिल रही हैं। इस दौरान 644 पुरुष, 557 महिलाओं के अलावा 242 बच्चों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इनमें 270 मरीजों की स्किन के साथ ही 40 मरीजों के ब्लड प्रेशर की जांच की गई। फीवर के 62, गैस्ट्रो के 194, लीवर के 104 व सांस के 64 मरीज इलाज के लिए आए। उधर, शिकारगंज क्षेत्र के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कला और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़हुआ दक्षिणी में आयोजित आरोग्य मेले में बुखार, खुजली, पीलिया, फंगल इन्फेक्शन सहित अन्य बीमारियों से परेशान 328 मरीज पहुंचे। डॉ. विजय कुमार वर्मा ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें