फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। नेशनल हाईवे दो के गोधना चौराहे से आगे पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग ध्वस्त हो चुका है। इसके चलते रोजाना जाम की स्थिति हो जा रही है। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क मरम्मत न होने पर सोमवार को क्षेत्रीय ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण मनोहरपुर के समीप क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत के लिए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द से जल्द मरम्मत किया नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर ओवरलोडेड ट्रकों के आने के कारण पिछले दो माह से आधा दर्जन से अधिक जगहों पर सड़क धंस गई है। जिसके कारण यहां पर आए दिन जाम लगते रहते हैं। विगत दिनों पूर्व में ट्रक धंसने के कारण लगे तीन किमी लंबे जाम में नियमताबाद गांव स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भूमि पूजन में जाते समय डीएम भी उस जाम में फंस चुके है। इसके बाद भी ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन बंद नहीं होने से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने ओवरलोडेड ट्रकों को रोकने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत करने के लिए प्रदर्शन किया है। चेताया कि यदि जल्द की सड़क मरम्मत नहीं हुआ तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सुरेंद्र पाठक, गुड्डु पाठक, अनूप बिंद, सोहेब सिद्दिकी, आरिफ अहमद, विनोद बिंद, लल्लू बिंद, मनीष पाठक, शिवधारी पाठक, लवकुश कुमार, शुभम पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें