सकलडीहा।ग्रामोद्योग विभाग की ओर से मंगलवार को तहसील सभागार में चार कुम्हारों को निशुल्क इलेक्ट्रानिक चाक का वितरण किया गया। चाक पाकर कुम्हारों के चेहरे खिले नजर आए। प्लास्टिक के गिलास, पुरवा और थाली से निजात दिलाने के लिये शासन की ओर से गांव गिरॉव के कुम्हारों को निशुल्क इलेक्ट्रानिक चॉक देने की पहल मुख्यमंत्री ने की है। इसके लिए जिले के बीस से अधिक कुम्हारों की सूची तैयार की गई है। स्थानीय तहसील में छह कुम्हारों का चयन ग्रामोद्योग विभाग ने इलेक्ट्रानिक चाक देने के लिए किया है।मंगलवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव और एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने सकलडीहा क्षेत्र के कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चॉक वितरण किया। इस संबंध में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित सभी कुम्हारों को इलेक्ट्रानिक चॉक सहित अन्य सामान वितरण किया जाएगा। इस मौके पर डीडीओ पदमकांत शुक्ल, बंदोबस्त अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह रहे।