चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। पारदर्शी और नकल विहीन परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने इसकी पूरी कर ली है। बुधवार को डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह ने डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय के साथ सकलडीहा, बलुआ सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण का तैयारियों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर दिनभर डेस्कस्लिप चिपकाने, कैमरा लगाने का काम चलता रहा। जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटर के 75355 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षार्थियों के लिए जिले में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिले को पांच जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मजिस्ट्रेट निर्धारित रुटों पर विद्यालयों को चेक करेंगे। वहीं छह सचल दल भी तैनात है। वहीं लगभग चार हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा के लिए 95 केंद्र बनाए गए है। इसमें चार राजकीय, 30 सहायता प्राप्त, 61 वित्तविहीन विद्यालय शामिल है। आंकड़ों के अनुसार इंटर में 33096 तथा हाईस्कूल 42259 परीक्षार्थी हैं। गुरुवार को शुरु हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा की सुचिता बनाए रखना जिला प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। बोर्ड की परीक्षा में सुचिता बनाए रखने के लिए परिचय पत्र बनाए जा रहे है। परीक्षा की डयूटी में तैैनात सभी कर्मचारियों के पास परिचय पत्र का होना अनिवार्य है। इसे बनवाने के लिए बुधवार को सदर ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भीड़ लगी रही। परीक्षा के लिए जिले में कुल 95 केंद्रों में 27 ऐसे परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए है जहां नकल की संभावना जताई गई है। वहीं पांच जोनल, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा छह सचल दल का भी गठन किया गया है। जो परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करने के साथ ही नकल रोकने का कार्य करेंगे। वहीं, महेंद्रा टेक्निकल इंटर कालेज में कंट्रोल रूम खोला गया है जिसका मोबाइल नंबर 9450829277 है। दूसरे वाराणसी में माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड कार्यालय में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 0542-2509990 है।