फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगियों के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को टीबी टास्क फोर्स एवं समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें टीबी रोगियों को चिन्हित करके उपचार करने के लिए 21 जनवरी से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ अभियान में अन्य विभागों के अधिकारियों को शामिल करने पर चर्चा हुई। वहीं अभियान के दौरान शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने बताया कि टीबी की बीमारी को जड़ से समाप्त करने को जनपद में 21 जनवरी से एक फरवरी तक दस दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की 96 टीमें घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की पहचान करेंगी। जनपद में अभियान के तहत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तीन सदस्यीय टीमें 41 हजार चार सौ 74 घरों को कवर करेंगी और लोगों का सत्यापन करेंगी। इसके अलावा अभियान की सफलता के लिए 19 पर्यवेक्षक तैरात किए गए है। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप अभियान चलाकर टीबी मरीजों को चिह्नित करने का काम किया जाए। टीबी मरीजों को शासन से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाया जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डा. डीएन मिश्रा, एडिशनल सीएमओ डा. डीके सिंह, डा. एसबी सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें