फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वाराणसी में 21 जनवारी से तीन दिनों तक चनले वाले प्रवासी सम्मेलन की सुरक्षा के लिए जिले से पुलिस कर्मियों भेजा गया है। शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी संतोष सिंह ने वाराणसी जाने वाले सभी पुलिस कर्मियों को रवानगी पहले जरुरी दिशा निर्देश दिए। साथ पुलिस आचरण के हिसाब जिम्मेदारियों को निवर्हन करने का पाठ पढ़ाया। तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए नौगढ़ सीओ नीरज सिंह के नेतृत्व में दो निरीक्षक, 51 सब इंस्पेक्टर, 80 हेड कांस्टेबल, 129 पुरूष सिपाही व 21 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन में रवानगी से पूर्व पुलिस कर्मियों को बकायदे नियम कानून के बारे में बताया गया। इस दौरान एसपी संतोष सिंह ने कहा प्रवासी सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री समेत अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों व नेेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु को बिना जांच के प्रवेश की अनुमित न दें। लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें