चहनिया। स्थानीय विकास खंड के सेवढ़ी मड़ई गांव में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को जन चौपाल लगाकर विकास कार्यो की समीक्षा की। वहीं मुसहर बस्ती में चल रहे विकास कार्यों की हकीकत देखी। वहां उन्होंने पीएम आवास, शौचालय निर्माण का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। चेताया कि आगे से लापरवाही मिली तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 252 बने शौचालय, नौ आवास, 12 वृद्धा और 60 अन्य पेंशन के अलावा आजिविका मिशन की ओर से किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को देखा। इसके साथ आंगनबाड़ी एएनम के कार्यों की जानकारी ली। बीडीओ विजय जायसवाल से ब्लाक स्तर पर संचालित योजनाओं के बारे में पूछताछ की। समीक्षा के दौरान वहां मौजूद लोगों ने विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन पाने के लिए शिकायत की। गांव में सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण, पात्र गृहस्थी कार्ड व कृषि विभाग की भी जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी की विकास कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके उपरांत दो महीलाओ की गोद भराई व दो कि अन्नप्रासन भी किया। दौरान डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी श्याम लाल यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्य मौजूद रहे।