फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आदर्श गांव जरखोर में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे और सरकार के कार्यों का उल्लेख करने वाली विकास पुस्तिका विमोचन करेंगे। सांसद आदर्श गांव जरखोर में जल निगम की ओर दो करोड़ नौ लाख लागत से पेयजल परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं गांव में स्थित तालाब पर सांसद निधी से पक्के घाट का निर्माण हुआ है। इन दोनो परियोजनाओं का लोकार्पण शुक्रवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। वहीं सांसद के चौपाल की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए है। इस दौरान वह विकास पुस्तिका का भी विमोचन करेंगे। जिसमें पिछले पांच साल में सांसद आदर्श गांव में कराए गए विकास कार्य, निर्माणाधीन परियोजनाएं, प्रस्तावित विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा मौजूद रहेगा। इसके अलावा वह गेल के सीआएस फंड से निर्माधीन कई परियोजनाओं को भी उद्घाटन करेंगे। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जरखोर गांव चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनेगे। इसके अलावा वह कई परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें