फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की खिलाफ बिजली कर्मियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। आल इंडिया ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों से अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। कहा कि सरकार विभाग का निजीकरण कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। इसके विरोध में जल्द ही सरकार के खिलाफ मोर्चा तैयार कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी नेता दलसिंगार यादव ने कहा कि संविदा कर्मियों, श्रमिकों को लेकर सरकार की सोच स्पष्ट नहीं है। सरकार भरोसा तो देती है, लेकिन उसे पूरा करने की बजाय तोड़ने का काम करती है। एक्सईएन एके शुक्ला ने कहा सरकार निजीकरण के जरिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। सरकार को कर्मचारी हितों का ध्यान रखना होगा। बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार इन्हें सुविधाएं व नियमित मानदेय देने से कतरा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार उदासीन बनी रही तो शीघ ही वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार, आकाश सिंह , जयप्रकाश, रामप्रवेश यादव, दिनेश सिंह, घनश्याम, दीपक, दयानन्द त्रिपाठी, शिवनारायन, रविप्रकाश मौर्य, रमाशंकर मौर्य, सद्दाम, दरोगा अंसारी, रामलाल, विजय, मृत्युंजय राजनारायण, मोहित, भगवानदास, सोमारू, राजू पासवान, रवीन्द्र, दुलारे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें