फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-97 पर छह ट्रकों का गुल्ला टूटा, लगा जाम

विज्ञापन
जाम
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया एनएच-97 पर रविवार की भोर से ही लोकमनपुर रेलवे गेट से जमानिया बाजार तक करीब 24 किमी लंबा भीषण जाम लगा रहा। इससे मार्ग पर यात्रा करने वालों को काफी परेशानी हुई। रविवार की सुबह चार बजे एक साथ वाहनों का गुल्ला अचानक टूट गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक लेन खाली कराया तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। वहीं एक लेन पर पूरी तरह से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर होने से वाहनों के खराब होकर गड्ढों में फंसने से मार्ग पर जाम लग जा रहा है। खराब मार्ग के चलते भदखरी व अमडा के बीच, अमड़ा नहर पुलिया, कंदवा पेट्रोल पंप, धमिना, पई और असना के पास आधा दर्जन ट्रक साफ्ट व गुल्ला टूटने से खड़े रहे। इन ट्रकों के खराब होने से सुबह चार बजे से दोनों तरफ जाम लग गया था। इसके साथ ही गाजीपुर में पांच बजे सुबह नो इंट्री लगा दिए जाने से जाम की स्थिति भयंकर होती चली गई। जाम के चलते सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। सवारी ढोनेे वाले वाहन किसी तरह संपर्क मार्ग से जैसे तैसे निकले। रविवार की वजह से स्कूली वाहन सड़क पर नहीं थे। जाम की सूचना पर पहुंचे यूपी -100 और कंदवा थाने के सिपाहियों ने दोपहर 12 बजे के बाद एक लेन से जाम छुड़ाया। तब जाकर एक तरफ जाम में फंसे लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं सड़क की एक लेन पर बिगड़े ट्रकों के कारण देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें