फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीएस डिग्री कालेज का छात्र संघ चुनाव एक को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। कॉलेज में एक नवंबर को चुनाव होगा। उसी दिन मतों की गणना होगी और उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्र नेताओं में नया जोश आ गया है और चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

एलबीएस डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। इंतजार के बाद सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला, वाणिज्य एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव कुमार के अनुसार 17 अक्तूबर को 11 बजे से चार बजे तक नामांकन फार्म का वितरण किया जाएगा। 23 अक्तूबर को सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन तीन बजे प्रत्याशियों के अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा और नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 अक्तूबर को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें