पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल महिला कल्याण समिति की ओर से यूरोपियन कालोनी स्थित किड्स कार्नर स्कूल में रेल कर्मचारियों के बच्चे और आश्रित बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पूरे उत्साह से प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता की शुरूआत महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कली सक्सेना ने किया। उन्होंने महिला मंडल के पदाधिकारियों के साथ बच्चों को पेन, फ्रूटी और बिस्कुट वितरित कर उत्साह वर्धन किया। इसके पूर्व बच्चों को तीन ग्रुप में बांटा गया। इसमें सात से नौ वर्ष के बच्चे, नौ से 11 और 11 से 13 वर्ष के बच्चों के बीच प्रतियोगिता हुई। इस दौरान कली सक्सेना ने बताया कि महिला कल्याण संगठन की ओर से पूरे रेलवे में एक साथ इस तरह की प्रतियोगिता होती है। इसके तहत पहले रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और निबंध प्रतियोगिता हुई। बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों और मुख्यालय पर आज के दिन बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि जगाना है। इस दौरान सचिव शिखा, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी मिश्र, उपाध्यक्ष निरूपमा वर्मा, मीरा सिंह, कार्यक्रम समन्वयक कल्याण निरीक्षक प्रदीप कुमार रहे।