फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब भोजन के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। सिंहावल स्थित महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑफ इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने शनिवार को बासी और कम भोजन मिलने की आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानाचार्य का घेराव कर अपनी शिकायत सुनाई और अन्य दुर्व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने छात्रों को जल्द ही सभी शिकायतें दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

छात्रावास में रह रहे छात्रों ने प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंच कर उन्हें आधे घंटे तक घेर कर अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि उन्हें बासी खाना खिलाया जा रहा है और एक दिन पूर्व के बचे आटे से बनी रोटी दी जा रही है। रोटी खाने में खट्टी लग रही है। साथ ही कम खाना भी दिया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि शौचालय और बाथरूम की टोंटी और छात्रावास के खिड़की दरवाजे में बिजली का करंट भी उतर रहा है जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। छात्रावास सहित पूरे परिसर में घास फूस के कारण सांप और अन्य विषैले जानवर छात्रावास में देखे जाते हैं। वहीं सीवर का गंदा पानी परिसर में बह रहा है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की भी आशंका है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में प्रिंस कुमार, रविकांत यादव, प्रद्युम्न कुमार, रवि, निखिल सिंह, रमेश कुमार साहनी, मनीष, राहुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें