फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक से मुक्ति के लिए निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। नगर को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए गुरुवार को नगर पंचायत की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें यमुना देवी शिक्षण संस्थान के बच्चे विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर बैनर अपने हाथों में लेकर नारा लगाते हुए नगर का भ्रमण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के पास रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर भ्रमण के बाद पत्रकार कालोनी पर समाप्त हुई। जहां एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग से तरह तरह की बीमारियां होती हैं। इसको जलाने से वातावरण भी प्रदूषित होता है। ऐसे में लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग से बचना चाहिए। कहा कि लोगों को बाजार से सामान खरीदने के समय अपने घर से जूट और कपड़े का झोला लेकर जाना चाहिए। कहा कि लोगों की जागरूकता से इसके प्रयोग में कमी आएगी। ईओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में प्लास्टिक पॉलिथीन के प्रयोग पर पाबंदी लगा दिया है। ऐसे में दुकानदारों और आम लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत की ओर रैली निकाला गई है। कोई दुकानदार प्लास्टिक की थैली में सामान बेचता है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत कर्मी, सदस्य और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें