नियामताबाद। स्थानीय गांव के सरस्वती शिक्षा निकेतन के दीनदयाल कक्ष का लोकार्पण सोमवार को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सरस्वती शिक्षा निकेतन नियामताबाद दीनदयाल कक्ष के निर्माण के लिए एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने अपने निधि से साढ़े तीन लाख दिया था। लक्ष्मण आचार्य ने फीता काटकर कक्ष का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यालयों से बच्चों को संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रवाद की शिक्षा दी जाती है। विधायक साधना सिंह ने कहा कि विद्यालय में वृक्षरोपण कार्य के लिए पौधों का वितरण कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, राजबहादुर दिक्षित, विरेंद्र सिंह, सुशील जी, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, कैलाश जी, चंद्र प्रकाश मिश्र मौजमद रहे। अध्यक्षता माधव जन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह और संचालन व धन्यवाद प्रबंधक राम किशोर सिंह ने किया।