फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को हिंदू राज्य बनाने के लिए जनसंख्या कानून जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। भारत बचाओ महारथ लेकर यात्रा पर निकले सुरेश चौह्वाण यात्रा के 14 वें दिन मुख्यालय पर पहुंचे। यहां पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने रथ का भव्य स्वागत किया। फुटियां स्थित हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के आवास पर भारत बचाओ महारथ का स्वागत किया गया । इस दौरान सुरेश चौह्वाण ने कहा कि भारत को शक्ति शाली व हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो तभी सफल हो पाएगा जब इसका पालन कड़ाई के साथ हो। उन्होंने यहां से पांच लाख जनता के हस्ताक्षर बनाकर भेजें। उन्होंने कहा कि यात्रा का समापन दिल्ली में होगा। उस दिन प्रधानमंत्री को दस लाख जनता का जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने का समर्थन में हस्ताक्षर युक्त समर्थन सौंपा जाएगा। इस इस दौरान उनके साथ इस महारथ यात्रा में उनकी पत्नी संगीता चौह्वाण, योगेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, आशीष नागवंशी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें