फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारे के बीच मां वाग्देवी की प्रतिमा पहुंची पंडालों में

विज्ञापन
सरस्वती जी
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की तैयारी पूूरी हो चुकी है। रविवार को देर शाम तक जयकारे के बीच पंडालों में मां वाग्देवी की प्रतिमा पहुंच गई। वहीं पूरी रात पूजा आयोजक युवा पंडालों को अंतिम रूप देते रहे। इसके पूर्व पंडालों को विद्युत झालरों से सजाया गया।
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने का विधान है। स्कूलों, कालेजों के साथ युवा सार्वजनिक स्थलों पर मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। इस वर्ष सोमवार को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी हो रही थी। जगह जगह उत्साहित युवा मां के पंडाल निर्माण में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, न्यू महाल, लाठ नंबर दो, पराहूपुर, कैथापुर, परशुरामपुर, अलीनगर, काली महाल, चतुर्भुजपुर, रेलवे के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, सेंट्रल कालोनी, मानसनगर, लोको कालोनी, शास्त्री कालोनी सहित विभिन्न कालोनियों में दो सौ से अधिक पंडाल का निर्माण किया गया । यहां आस पास विद्युत झालरों की सजावट की गई और लाउडस्पीकर लगाकर भक्ति गीतों का प्रसारण शुरू किया। नगर के धर्मशाला रोड, नगर पालिका इंटर कालेज सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मंच बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। दोपहर होते होते पूजा समितियों के लोग नगर के नई बस्ती, सेंट्रल कालोनी स्थित मूर्ति कारखाना पहुंच गए और तय मूर्तियों को विभिन्न वाहनों से पंडालों में पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें