कंदवा। महुंजी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को जेवरियाबाद महुंजी संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर मार्ग का निर्माण तत्काल नहीं कराया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
जेवरीयाबाद से महुंजी संपर्क मार्ग का निर्माण दस वर्ष पूर्व कराया गया था। उसके बाद उसकी मरम्मत नहीं हुई जिससे सड़क पर बड़े बड़ेे गड्ढे बन गए है। विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते मार्ग काफी बदहाल है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में जय प्रकाश सिंह, डा. पारस नाथ, सागर, सुरेंद्र, घुरपत बिंद, सुधीर गुप्ता, देवाचित यादव, अतवारी, चंद्रावती, बिंद्रा, जोखन राम, मुकेश, मनोज, बलबीर, सुग्रीव, जामवंत, धीरेंद्र आदि शामिल रहे।