फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा समेत चार ट्रेनें 12 नवंबर तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। दानापुर मंडल में रेल पटरियों की मरम्मत के चलते उत्तर बिहार से आने वाली चार ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने आगामी 12 नवंबर तक निरस्त कर दिया है। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से जहां यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । मंडल रेल प्रबंधक दानापुर आरपी सिंह ने बताया कि परिचालन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

ट्रेनों के लगातार विलंबित चलने और ट्रैकों की मरम्मत कर यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड से 12 नवंबर तक दिल्ली अलीपुरद्वार दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 11 नवंबर तक, न्यूजलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस आठ नवंबर तक, कामाख्या से गया होकर रांची जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस 12 नवंबर तक तथा तिनसुकिया एक्सप्रेस को आगामी 11 नवंबर तक निरस्त कर दिया है। डीआरएम आरपी सिंह ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर ट्रैकों को हाईस्पीड बनाया जा रहा है। इसके चलते रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कहा कि ट्रैकों के हाईस्पीड हो जाने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। वहीं बुधवार से परिवर्तित हुई समय सारिणी में इस रूट की दस से अधिक ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में ला दिया गया है। ऐसा करने के पीछे रेलवे की मंशा यात्रियों को कम समय में लंबी यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है। कहा कि ट्रैकों कि मरम्मत के पश्चात परिचालन व्यवस्था में सुधार हो जाएगा और ट्रेनें नियमित रूप से चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें